Haryana News: हरियाणा के इस इलाके की बदलेगी तस्वीर, 57 सड़कें होगी चकाचक
कई लोगों को लग चुकी है चोट
पिछले 5 सालों से क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें बेहाल पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है, क्योंकि फिसलन और गड्ढ़ों की वजह से लोगों को चोट लगी है।
इन प्रमुख सड़कों पर होगा सुधार
इस योजना के अंतर्गत चीका रोड से दिल्लू राम रेडा, कैथल – पटियाला रोड से रेडा बावलपुर, पापसर से ककराला व डेरा बाजीगर, अधोया मेगरान से अजीत नगर, भागल – बुदनपुर रोड से डेरा मुल्लांपुर, खेड़ी दाबन से डेरा हरचंदपुरा, लैडर कीमा से बुढ़ाखेड़ा, आंधली से लैडर पीरजादा, गुहला खरका से थेह खरक, कसौर, शाहजहापुर से बेल बेहड़ा, अजीमगढ़ से समाना रोड़ व अन्य शामिल है।
विभाग के अनुसार इन सड़कों को फिर से बनाकर गड्ढ़ों और खराब हिस्सों को हटाया जाएगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वाहनों की आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी। इन सड़कों के निर्माण से न केवल दैनिक यातायात में सुधार आएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
