Haryana News: हरियाणा में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, मलबे में दबे 4-5 मजदूर

 
Haryana news
 Haryana News: हरियाणा के भिवानी में बसिया भवन के पास शुक्रवार रात निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। जिसकी वजह से वहां मौजूद मजदूर नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

वहीं बिल्डिंग के लेंटर के नीचे दबने से घायल हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक  4-5 मजदूर लेंटर के नीचे दबे हैं। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है।