Haryana News: हरियाणा के इस शहर के विकास को लगेंगे पंख, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया बड़ा ऐलान
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में श्री लक्ष्मण यादव विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी की अंतिम विकास योजना 2031 ई. को हरियाणा सरकार द्वारा 03 जून, 2020 को अधिसूचित किया गया। इस अधिसूचना के अनुसार शहरी सम्पदा रेवाड़ी में कुल 40 सैक्टर प्रस्तावित हैं। इनमें से 9 सैक्टर (अर्थात सैक्टर-1 एनएमटी ब्रास और संबद्ध बाजार, 3-भाग-1, 4. 5 (वाणिज्यिक), 7, 10, 18, 19 और 20) विकसित किए गए हैं। साथ ही, डीटीसीपी द्वारा सैक्टर-6, 7, 19, 21, 22, 25, 26, 27, 29, 32, 34, रेवाड़ी में आवासीय व्यावसायिक कॉलोनियों की स्थापना के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। वर्तमान में इन सभी सैक्टरों की पानी की आवश्यकता लगभग 20 एमएलडी है।
बेदी ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इन सैक्टरों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए गांव कलाका (रेवाड़ी) में 4.54 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र बनाया है। साथ ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 06 ट्यूबवेल भी लगाए हैं। फिलहाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 20 एमएलडी जल की जरूरत के मुकाबले 14 एमएलडी जल आपूर्ति कर रहा है।
उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरु नहर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को 12.25 एमएलडी (5) क्यूसेक) जल दिया जा रहा है। भविष्य की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए, सिंचाई और जल संसाधन विभाग से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पानी की अतिरिक्त मांग को मंजूरी देने का अनुरोध किया जा रहा है।
