Haryana News: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख पर लगी मुहर, CM सैनी का दूसरा बजट होगा
Feb 2, 2026, 21:18 IST
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा कैबिनेट बैठक खत्म हो गई। इस बैठक में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लग गई है। बैठक के बाद सीएम सैनी की ओर से जानकारी दी गई कि बजट सत्र 20 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा।
बता दें कि चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में यह बैठक सोमवार को शाम 4 बजे शुरु होनी थी। लेकिन फतेहाबाद में धुंध की वजह से सीएम सैनी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो पाई, जिसके कारण उन्हें हिसार से सड़क मार्ग से फतेहाबाद पहुंचना पड़ा। इसी कारण वे फतेहाबाद में आयोजित हुए कार्यक्रम में भी देरी से पहुंचे। इसके बाद साढ़े पांच बजे वे चढ़ीगढ़ पहुंचे।
करीब 2 घंटे देरी यानि 6 बजे बैठक शुरू हुई, जो देर रात तक चली। यह कैबिनेट बैठक इस साल की दूसरी बैठक है। इससे पहले सीएम नायब
सैनी ने 1 जनवरी को कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी। इसमें बजट सत्र की 20 फरवरी से शुरुआत होने की उम्मीद थी। मीटिंग खत्म होने के बाद इसकी घोषणा कर दी गई।
