Haryana News: हरियाणा में थाइलैंड की महिला गिरफ्तार, VOIP कॉल से नागरिकों को बना रहे थे निशाना
पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर सैक्टर-28, गुरुग्राम में साईबर ठगी के लिए virtual सिम बॉक्स लगाया हुआ है और समानान्तर अवैध टेलीफोन एक्स्चेंज संचालित कर रहा है, जिससे अंतराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल वॉइस कॉल में परिवर्तित करके साईबर अपराधियों द्वारा विदेश में बैठकर भारतीय लोगों के साथ कॉल करके उनके साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट की ठगी की जा रही है।
सिम बॉक्स अत्याधुनिक Sophisticated Setup है, जिसका विदेशों में स्थित आतंकवादी ओर राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर, स्लीपर सेल, समर्थकों से संपर्क करने के लिए ओर साईबर ठगी के लिए VOIP कॉल रूटिंग का उपयोग करते हैं। अवैध VOIP कॉल रूटिंग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हानिकारक है।
▪️प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में उपरोक्त सूचना पर निरीक्षक अमित, प्रबंधक थाना साईबर पूर्व, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने इंडियन साईबर क्राईम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सूचना में बताए गए स्थान पर दिनांक 10.02.2026 को सैक्टर-28, गुरुग्राम में रेड की गई, जहां एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर एक किराए के मकान में 03 मोबाईल फोन चालू हालत में मिले जो तीनों मोबाईल फोन अपने आप चल रहे थे। उन मोबाइल फोन से अपने आप अलग-अलग भारतीय नंबरों पर कॉल जाती हुई मिली।
मोबाईल फोन एक नंबर से फोन कटने के बाद दूसरे नंबर पर फोन अपने आप कॉल कर रहे थे। उन मोबाईल फोन्स की स्क्रीन पर VDMS Apk App दिखाई दे रही थी, वहां पर मौजूद एक महिला को पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया जिसकी पहचान Kung Panmae (उम्र-30 वर्ष) निवासी दीमापुर (नागालैंड) वर्तमान निवासी सैक्टर-28, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।
▪️ आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ के दौरान बतलाया की यह अपने पति के साथ मिलकर चाईना मूल के साईबर ठगों के लिए उपरोक्त किराए के मकान पर वर्चुअल सिम बॉक्स सेटअप लगवाकर उसे wifi से नेटवर्क एक्सेस देती है। उसका काम इन मोबाईल फोनों को लगातार चार्ज रखना और नेटवर्क connect रखना है।
इस virtual सिम बॉक्स के माध्यम से चाईना के साईबर ठग विदेश में बैठकर यहाँ भारतीय लोगों के साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट इत्यादि प्रकार की साईबर ठगी करने के लिए कॉल करते हैं ओर उनके साथ ठगी करते है, इस काम के बदले इसके पति को कमीशन मिलता है।
▪ पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला के कब्जा से 07 मोबाईल फोन (03 स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 की-पैड फोन, 03 टूटे हुए फोन) , 01 वाईफाई मॉडेम, 03 सिमकार्डस व 01 टूटा हुआ लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को दिनांक 11.02.2026 को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
▪यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साईबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।
