Haryana News: हरियाणा के 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को करना होगा यह काम, वरना नहीं मिलेगा रिजल्ट 

 
Haryana news
 Haryana News: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए काम की खबर है। बता दें कि शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम ख़त्म होने के 5 दिन के अंदर टैबलेट लौटाने के आदेश दिए है। ई- अधिगम योजना के तहत यह आदेश जारी किया गया है जिसके मुताबिक स्टूडेंट्स को डिजिटल शिक्षा के लिए टैबलेट और सिम कार्ड दिए गए थे।
Board परीक्षा रिजल्ट पर लगेगी रोक
शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर कोई स्टूडेंट जान बूझकर टैबलेट जमा नहीं करता तो उसका बोर्ड रिजल्ट रोक दिया जाएगा।
 टैबलेट जमा करवाने के बाद ही SLC, DMC और चरित्र प्रमाण पत्र मिलेगा। सभी स्कूलों के कक्षा अध्यापक को टैबलेट जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कक्षा अध्यापक को टैबलेट जमा करने के साथ- साथ स्टूडेंट्स का डाटा Online रिकॉर्ड करने की भी सलाह दी गई है।