Haryana News: हरियाणा में तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 घायल

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कोसली क्षेत्र स्थित रामपुरी गांव में तेज स्पीड से आ रही कार ने 3 महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष दिखा। ग्रामीणों ने सड़क जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।