Haryana News: हरियाणा में सोसाइटी की दीवार गिरी, 5 मजदूरों की मौत
Mar 9, 2026, 22:32 IST
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात को एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है।
ये घटना सिद्रावल स्थित सिग्नेचर सोसाइटी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को घर से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है।
अभी तक यह तक पता नहीं चल पाया कि ये हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रहे हैं।
