Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया 

 
Schedule for transfer drive in Haryana schools released
Haryana News: हरियाणा के PM श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रांसफर ड्राइव के बाद, रेगुलर स्कूलों के वे टीचर जिन्होंने ज़रूरी टेस्ट पास कर लिए हैं, अब PM श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

ACS की तरफ से सीनियर सेकेंडरी और एलिमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर को एक लेटर जारी किया गया है। लेटर के मुताबिक, डिपार्टमेंट आज से 14 मार्च तक पोर्टल पर उपलब्ध वैकेंसी का स्टेटस साफ करेगा। उसके बाद 15 से 18 मार्च तक, इच्छुक टीचर पोर्टल पर अपनी सहमति देंगे। 19 और 20 मार्च को दी गई सहमति के आधार पर वैकेंसी और सीटों की संख्या पोर्टल पर दिखाई जाएगी।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इच्छुक रेगुलर शिक्षक 21 मार्च से 25 मार्च के बीच अपनी पसंद के स्कूलों की चॉइस भर सकेंगे. इसके बाद 26 से 28 मार्च के बीच शिक्षकों को नए स्टेशन अलॉट कर दिए जाएंगे. वहीं गेस्ट टीचरों के लिए भी अलग से प्रक्रिया तय की गई है, जिसमें वह 29 मार्च से 1 अप्रैल तक अपनी चॉइस भर सकेंगे और 2 से 4 अप्रैल के बीच उन्हें नए स्टेशन आवंटित किए जाएंगे.

विभाग ने कहा है कि रेगुलर और गेस्ट टीचरों के लिए चॉइस भरने और स्टेशन अलॉटमेंट की तारीखें भले ही अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, लेकिन दोनों वर्ग के शिक्षकों को एक साथ ही रिलीज किया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य ट्रांसफर प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना और स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न होने देना है. 

शिक्षा विभाग के अनुसार इस ट्रांसफर ड्राइव के तहत पात्र शिक्षक उन स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं, जिनके लिए उन्होंने पहले निर्धारित पात्रता परीक्षा पास कर रखी है। इससे योग्य शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने का अवसर मिलेगा और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी.

हालांकि ट्रांसफर प्रक्रिया मार्च में पूरी होने की संभावना है, लेकिन शिक्षकों की रिलीविंग तुरंत नहीं होगी. सूत्रों के अनुसार, राज्य में प्रस्तावित जनगणना कार्य को देखते हुए शिक्षकों को मौजूदा स्कूलों से जून के लास्ट  सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में रिलीव किया जा सकता है. इससे विभाग को प्रशासनिक कामों को सुचारू रूप से पूरा करने का समय मिल सकेगा.