Haryana News: हरियाणा में PM श्री-मॉडल स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी, जुलाई तक हो सकती है रिलीविंग
Mar 12, 2026, 07:16 IST
Haryana News: हरियाणा के PM श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी हो गया है। ट्रांसफर ड्राइव जारी होने के बाद समान्य स्कूल के वो टीचर भी अब पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने इसके लिए जरूरी टेस्ट को क्लियर कर दिया था।
निदेशक सीनियर सेकेंडर व मौलिक शिक्षा को ACS के द्वारा जारी लेटर के मुताबिक विभाग आज से 14 मार्च तक पोर्टल पर उपलब्ध वैकेंसी की स्थिति स्पष्ट करेगा। उसके बाद 15 से 18 मार्च तक भाग लेने के इच्छुक शिक्षक अपनी सहमति दर्ज पोर्टल पर दर्ज करेंगे। 19 व 20 मार्च को दर्ज करवाई गई सहमति के अनुसार वैकेंसी और सीटों की संख्या पोर्टल पर दर्शाई जाएगी।

