Haryana News: हरियाणा में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, ससुरालियों को बेहोश कर गहने व नकदी लेकर भाग रही थी

 
Haryana news
Haryana News: हरियाणा में एक गांव में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां शादी के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने ससुरालवालों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद गहने और पैसे लेकर फरार होने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ तो दुल्हन को उसके परिवार सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां दुल्हन की मां को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं दुल्हन और उसके भाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सुरहा गांव निवासी हरकेश की शादी चार दिन पहले पंजाब की युवती से हुई थी। शादी को लेकर झज्जर की महिला बिचौलिये के माध्यम से करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। 

परिजन जब बेहोश थे उसी समय दुल्हन गहने और नकदी समेटकर गाड़ी में भाग गई। इस दौरान पड़ोसियों को उसपर शक हुआ और उन्होंने गाड़ी का पीछा करके दुल्हन और उसकी मां और भाई भाई दीपक को पकड़ लिया।