Haryana News: हरियाणा ट्रेजरी ऑफिसर प्री - परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, जानें कब होगा मेंस एग्जाम
Jan 30, 2026, 10:25 IST
Haryana News : हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ट्रेजेरी ऑफिसर और अस्सिस्टेंट ट्रेजेरी ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दूसरी बार रिजल्ट संशोधित किया गया है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 2 नवंबर को आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट पहले 19 नवंबर को घोषित किया गया था। हालांकि कानूनी पेच और सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर रिजल्ट वापिस लेना पड़ा था। लेकिन अब फिर इसे संशोधित कर जारी किया गया है।

1 image widg
et
