Haryana News: हरियाणा में रिटायर्ट फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या, बेटा पास में सो रहा था
जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार भारतीय सेना में सिपाही थे और 7 साल पहले रिटायर हुए थे। इसके बाद हरियाणा सिंचाई विभाग में गिरदावर के पद पर कार्य़भार संभाला था। वर्तमान में उनकी तैनाती दादरी क्षेत्र में थी और वे हरि नगर में किराये क मकान में अपनी फैमिली के साथ रहते थे।
घटना के समय रविंद्र का बेटा भी उसे कमरे में सोया हुआ था। रात को गोली चलने की आवाज सुनकर बेटे की नींद खुली और पिता को लहूलुहान अवस्था में देखा। बेटे ने खून से लथपथ हालत में देखकर परिजनों को जगाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन रविंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, Finger Print Expert और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर हथियार को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
