Haryana News: हरियाणा में दालों की खेती को बढ़ावा मिलेगा, विशेष नीति लेकर आएगी सरकार

 
HARYANA NEWS
 Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने आज 10 से ज्यादा सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बजट खर्च और जरूरी विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए।

रूफटाप सोलर सिस्टम में आएगी तेजी
बिजली विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीएम सैनी ने खेती के लिए पंपों को सोलर आधारित करने के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना को समय पर लागू किया जाए। हरियाणा के सभी सरकारी भवनों रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाने में तेजी लाई जाए। मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराा कि 5000 सरकारी भवनों का सर्वे पूरा कर लिया है।


दालों की खेती को मिलेगा बढ़ावा
सीएम सैनी ने अधिकारियों को MMME के तहत लघु उद्योगों को ज्यादा प्रोत्साहित  करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूबे में दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में नए प्रयास किये जाने चाहिए। किसानों को ज्यादा से ज्यादा दालों की खेती की तरफ रूझान बढ़े। सरकार ने इसके लिए एक विशेष नीति बनाने के निर्देश दिए।