Haryana News: हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या, जानें कब, कहां और कैसे हुई वारदात
बताया जा रहा है कि तीन लड़के एक दूसरे व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। उसी समय प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि हमलावर ने युवक को छोड़कर कलम सिंह पर ही तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
जानें क्या है मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने उनके गले और सीने पर कई बार वार किए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो दो आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कलम सिंह को राहगीरों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर मच्छी मार्केट क्षेत्र से नशे की हालत में 9-11 सेक्टर की ओर आए थे। कलम सिंह पास में ही अमन प्रॉपर्टी डीलर के नाम से रियल एस्टेट का कार्यालय चलाते थे।
पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार, वह मारपीट की घटना देखकर बीच-बचाव करने पहुंचे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया. वे मूल रूप से लाडवा के रहने वाले थे और फिलहाल हिसार की दयानंद कॉलोनी में रह रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस और CIA की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
