Haryana News: हरियाणा में 2 फरवरी को प्रायोगिक परीक्षा अंक होंगे अपलोड, लेट होने पर लगेगा जुर्माना
Jan 30, 2026, 21:02 IST
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फरवरी -मार्च 2026 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार का कहना है कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
सभी सरकारी और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों, गुरुकुलों और विद्यापीठों को अपने विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक और आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरु होकर 19 फरवरी तक चलेगी।
स्कूलों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपने लॉगिन ID और पासवर्ड का यूज करके जानकरी अपलोड करनी होगी।
