Haryana News: हरियाणा में फोटोग्राफर को मारी गोली, घायल ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज
Jan 28, 2026, 18:58 IST
Haryana News: हरियाणा के झज्जर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव माछरौली में बस स्टैंड पर अपाटे बाइक पर सवार दो युवकों ने फोटोग्राफर की दुकान में गोली चला दी। गोली फोटोग्राफर जगत के होंठ को छूकर गई। झज्जर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।
जगत ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। उसके बाद के घरवाले उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे है। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फायरिंग कर मौके से फरार हुए आरोपी
जिले के गांव माछरौली में बुधवार शाम 4 बजे एक फोटोग्राफर दो अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
घायल ने कर रखी है लव मैरिज
घायल अवस्था में जगत प्रकाश ने बताया कि उसने 4 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। उसके बाद से ही उसके परिवार के सदस्य उसे मारने पर उतारू हैं। इससे पहले भी अक्टूबर महीने में उस पर रात के समय में जानलेवा हमला हुआ था। जिस मामले में पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है।
