Haryana News: हरियाणा में हजारों लोगों की पेंशन कटी, फैमिली ID से सरकारी लाभ बंद

 
haryana news
 

 

Haryana News: हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी को इनकम का मुख्य आधारा बनाकर सरकार ने पेंशन कटौती शुरु कर दी है। Family ID में पति-पत्नी दोनों की इनकम 3 लाख से ज्यादा दर्ज होते ही बुढ़ापा, विधवा , दिव्यांग समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद की जा रही है। इस निर्णय की वजह से प्रदेशभर में हजारों पेंशनधारकों की पेंशन बंद कर दी गई है। हिसार जिले की बात करें तो 5 हजार से ज्यादा सामाजिक पेंशन बंद की गई है।

बढ़ी हुई इनकम की वजह सिर्फ पेंशन ही नहीं, बल्कि अन्य सरकारी लाभ भी प्रभावित होंगे। 1 लाख 80 हजार से ज्यादा सालाना इनकम होने पर राशन कार्ड, घर के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड और स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप रुक जाएगी। वहीं तीन लाख से ज्यादा इनकम होने पर सामाजिक पेंशन बंद कर दी जाएगी।

विधवाओं और दिव्यांगों पर पड़ा असर
पेंशन बंद होने का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों पर पड़ा है। 
बुजुर्गों ने आरोप लगाया है कि इनकम वेरिफिकेशन का कोई ठोस और पारदर्शी आधार नहीं है, फिर भी उनकी पेंशन पर रोक लगा दी जा रही है। फैमिली ID में आय वेरिफाई नहीं होने की वजह से भी कई सामाजिक पेंशन रोकी गई हैं।

फसल बिक्री से बढ़ी हुई आय को लेकर भी समस्या
किसानों का कहना है कि फसल बिक्री से बढ़ी हुई इनकम को लेकर समस्या है। परिवारों में फसल बिक्री तो होती है, लेकिन उसके पीछे ठेके पर ली गई जमीन का किराया, बीज, खाद कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी जैसे खर्चे भी जुड़े होते हैं। पूरे साल की कड़ी मेहनत के बाद जब खर्चे काटे जाते हैं तो किसान के दिहाड़ी शुद्ध आमदनी नहीं बचती। इसके बावजूद फैमिली आईडी में फसल बिक्री के आधार पर आय अधिक दिखाकर पेंशन काट दी जा रही है।