Haryana News: हरियाणा में बुजुर्गों के खाते से ट्रांजेक्शन पर बेटे-बेटी को भी जाएगा OTP 

 
Haryana News
 Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में बुजुर्गो को साइबर ठगी से बचाने के लिए ड्यूल ओटीपी व्यवस्था लागू करने के ऐलान किया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग के अकाउंट से ट्रांजेक्शन होने पर उनके साथ बेटा या बेटी में मोबाइल पर भेज ओटीपी आएगा। दोनों OTP दर्ज होने के बाद ही पैसा ट्रांसफर होगा। 
सीएम ने बताया कि अब ठगी की राशि होल्ड कराने के क्षमता 27% से बढ़कर 40% हो गई है। 1930 हेल्पलाइन और 'जीरो एफआईआर'
साइबर अपराध में 17% व ठगी में 36% की गिरावट
हरियाणा में सख्ती से साइबर अपराधों में भी कमी दर्ज की गयी है। 2024 में 6,054 केस सामने आए थे। 2025 में ये घटकर 5,000 रह गए। यानी 17% कमी आई। ठगी के मामलों में 36% की गिरावट आई है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों की गिरफ्तारी में 57% का बढ़ोतरी हुई है। 2024 में 5,156 तो 2025 में 8,093 गिरफ्तारियां हुई।