Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम, फटाफट करें चेक 

 
Haryana News
 Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों मे पढ़ने वाली 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को अब फ्लेवर्ड दूध और प्रोटीन मिल्क बार मिलेगी। इसको लेकर सरकारी स्कूलों से कक्षावार छात्राओं की संख्या मांगी गयी है।
16 मार्च तक भेजनी होंगी छात्राओं की संख्या 
बता दें कि 16 मार्च तक सभी छात्राओं की संख्या जिला शिक्षा विभाग को भेजनी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाल वाटिका से 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील योजना के तहत भोजन के साथ दूध, मिल्क बार और पिन्नी दी जाती है।
लेकिन अब अब मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी 1 अप्रैल से दूध और मिल्की बार दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि हफ्ते में 4 दिन दूध और 2 दिन मिल्की बार दिया जाएगा। दूध में कैल्शियम और विटामिन D होता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. साथ ही सही लम्बाई बढ़ाने मे भी सहायता करता है। मिल्की बार से पोषाहार की कमी पूरी होगी।
उप जिला शिक्षा अधिकारी डा. मनोज मित्तल का कहना है कि दूध वितरित किया जाएगा। स्कूलों को समय पर निदेशालय द्वारा मांगी गई जानकारी साझा करने के आदेश दिए गए हैं।