Haryana News: हरियाणा में 7 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, HSSC ने तैयारी की तेज
Feb 24, 2026, 10:06 IST
Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी के लिए CET की तैयारी शुरू कर दी है। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया की आयोग CET ग्रुप D का आवेदन पोर्टल खोलने के लिए अमेंडमेंट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा है। जल्द ही सीईटी आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा।
HSSC की ओर से तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के लिए 4 पॉइंट जारी किए गए हैं। इसके तहत, अभ्यर्थी आवेदन पूर्व सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स तैयार रखें। आवेदन फार्म खुद भरें, किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। आवेदन फार्म को सावधानीपूर्वक भरें और किसी तरह की त्रुटि न करें। फार्म भरने के बाद प्रिंट आउट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
