Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने ऑटो चालक पर की फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया में देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। घटना रात करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव कोटिया के रूप में हुई है। Haryana news
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र रात करीब ढाई बजे अपने घर में पत्नी ऊषा और बेटे जय के साथ सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके पैर में लगी और मौके पर अफरा तफरी मच गई। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि वह कनीना में आटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है और उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय उसकी पत्नी और बेटा भी पास में सो रहे थे। गोली लगते ही जब पत्नी ने लाइट ऑन करनी चाही तो घर की लाइट भी बदमाश उतार ले गए। बाद में मोबाइल की टॉर्च से देखा तो एक गोली पैर में लगी हुई थी और गोली का खोल भी पास में गिरा मिला। Haryana news
ग्रामीणों की मदद से धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचानकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।