Haryana News: मंत्री अनिल विज के PSO सुरेंद्र कुमार बने इंस्पेक्टर, विज ने वर्दी पर 3 स्टार लगाकर दी बधाई
Mar 5, 2026, 21:40 IST
Haryana News: हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ लंबे वक्त से तैनात उनके PSO सुरेंद्र कुमार को प्रमोट कर इंस्पेक्टर बना दिया गया है। सुरेंद्र कुमार पहले सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। सुरेंद्र कुमार को उनके बेहत काम और एक्सपीरिएंस के आधार पर हरियाणा पुलिस ने इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत कर दिया है।
विज ने बैच लगाकर दी बधाई
परंपरा के मुताबिक खुद मंत्री अनिल विज ने सुरेंद्र कुमार की वर्दी पर 3 स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। सुरेंद्र पिछले काफी सालों से मंत्री अनिल विज के साथ है। काफी सालों से वह अनिल विज की सुरक्षा और उनके निजी स्टाफ के रूप में भी तैनात रहे हैं।
