Haryana News: हरियाणा में 1 अप्रैल को मेगा PTM, बच्चों को मिलेगा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड; जानें क्या  होगा खास

 
Children in Haryana will receive a Holistic Progress Card.
Haryana News: हरियाणा में बच्चों के लिए आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम इस बार खास होने वाली है। यह मेगा पीटीएम 1 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बार बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के साथ होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) भी अभिभावकों को दिया जाएगा। इस कार्ड में बच्चे की पूरी प्रोग्रेस दिखाई जाएगी। 

जानें मेगा PTM में क्या होगा? 

आपको बता दें कि इस कार्ड बच्चों के लिए पेरेंट्स को ये समझने में आशानी होगी कि उनका बच्चा किन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही ये भी पता चलेगा कि क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। वहीं इस PTM में पेरेंट्स को स्पेशल गाइडबुक भी दी जाएगी। इस कार्ड में बताया जाएगा कि वह घर पर बच्चों की पढ़ाई और विकास में कैसे सहयोग कर सकते हैं। 

इस गाइडबुक में क्या होगा? 

बैठक के दौरान अभिभावकों को एक विशेष गाइडबुक दी जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई और उनके प्रोग्रेस में कैसे मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही आने वाली कक्षाओं के लिए जरूरी लर्निंग लक्ष्य और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जाएगी। इसका मकसद अभिभावकों को शिक्षा प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना है, ताकि बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

फीडबैक भी किया जाएगा शामिल

इस बार PTM में अभिभावकों की राय को भी अहम माना जाएगा. इसे केवल एकतरफा बातचीत न बनाकर, उनकी फीडबैक को भी प्रोग्रेस कार्ड में शामिल किया जाएगा. वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीचरों और अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं. शिक्षक पहले से बच्चों का मूल्यांकन कर होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेंगे, जबकि अधिकारी स्कूलों का दौरा कर निगरानी करेंगे. ये पूरी पहल निपुण हरियाणा अभियान से जुड़ी है और इसकी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा, जिससे जागरूकता बढ़ेगी।