Haryana News: हरियाणा में MDU कुलपति को हटाया गया, KUK कुलपति को दिया गया चार्ज
Feb 20, 2026, 15:58 IST
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल ने बड़ा कदम उठाते हुए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के कुलपति डॉ. राजबीर सिंह को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल के महज 4-5 घंटे पहले उनको पद से हटाया गया है। उनकी जगह अब KUK कुलपति को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

