Haryana News: हिसार में रेलवे बिजली घर के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची
Feb 20, 2026, 18:43 IST
Haryana News: हरियाणा के हिसार बिजली घर के पास शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। वहां पड़ी रबर की पाइपों की आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। आग लगने की वजह से करीब आधा घंटा रेलवे की सप्लाई भी बंद की गई।
