Haryana News: हरियाणा में मार्केट कमेटी सेक्रेटरी सस्पेंड, आदेश जारी

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी कृष्ण कुंडू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सरकारी आदेशों की अनदेखी करने पर की गई है।

नजारा देख दंग रह गए भाजपा कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक, मतलौड़ा मार्केट कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना था। नियमों के तहत सरकार की तरफ से मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं 

 प्रोटोकॉल के तहत सरकार की ओर से मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम से पहले जब बीजेपी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। कार्यालय में कोई भी तैयारी पूरी नहीं थी।

आरोप है कि सेक्रेटरी ने सहयोग करने के बजाय कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। सेक्रेटरी के इस व्यवहार और तैयारियों की कमी की सूचना तुरंत पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत मंत्री ने खुद सेक्रेटरी कृष्ण कुंडू को फोन किया और उन्हें तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए। लेकिन सेक्रेटरी ने मंत्री का आदेश मानने से इंकार कर दिया। मंत्री के आदेशों की सरेआम नाफरमानी और सरकारी कार्य के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देखते हुए कृष्ण लाल पंवार ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर ही सेक्रेटरी कृष्ण कुंडू को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।