Haryana News: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव समेत 4 बड़े अधिकारियों को किया गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले की अनाज मंडियों में हुए धान घोटाले के आरोप में CIA-3 ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से DFSC को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। अब CIA-3 इन आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
करनाल मंडी की सचिव आशा रानी, जुंडला मंडी के सचिव दीपक कुमार और असंध मंडी के सचिव कृष्ण धनखड़ को धान घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।आशा रानी पहले High Court से जमानत भी ले चुकी है। इसके साथ ही पहले से गिरफ्तार DFSC अनिल कुमार को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
करनाल पुलिस PRO जितेंद्र कुमार ने बताया कि 4 आरोपियों को धान घोटाले में अरेस्ट किया है। इस मामले में CIA-3 ने कार्रवाई करते हुए इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपियों को जेल भेजा जाएगा या फिर रिमांड पर लिया जाएगा।
