Haryana News: हरियाणा में लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा, शक के चलते बेरहमी से पीटा
छात्रा की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को रेस्क्यू कर आरोपी प्रेमी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। युवती हालत नाजुक है और उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
GD गोयनका यूनिवर्सिटी में बॉयोटेक्नोलॉजी की स्टूडेंट
पीड़िता गुरुग्राम की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है। वह मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक देर रात पीड़िता की मां ने फोन कर पुलिस को सूचना दी की उनकी 19 वर्षीय बेटी पर उसके लिव-इन पार्टनर ने हमला किया है। मां ने कहा कि आरोपी को बेटी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते झगड़ा हिंसक झड़प में बदल गया।
दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।
6 महीने पहले हुई मुलाकात
डीसीपी साउथ हितेश यादव के अनुसार शिवम से उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। दोनों कुछ महीनों से ग्रेट पीजी में साथ रह रहे थे। दोनों के बीच शादी को लेकर परिवार में बात चल रही थी। घटना की रात छोटी-मोटी कहासुनी हुई,उसके बाद आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर से मारपीट शुरू कर दी।
चरित्र पर शक बनी वजह
आरोपी ने गुस्से में आकर युवती पर हमला कर दिया। आरोपी को अपनी लिव इन पार्टनर के चरित्र पर शक हो गया था। पुलिस आरोपी शिवम से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहीहै।
