Haryana News: हरियाणा में कानूनगो बर्खास्त, इस वजह से हुआ एक्शन

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजस्व रिकार्ड में फ्राड कर पटवारी, गिरदावर और तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले कानूनगो यशपाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी यशपाल को पहले चार्जशीट किया गया था और उसे निजी सुनवाई का मौका देकर जवाब मांगा गया था। जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते जिला कलेक्टर सुशील सारवान ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपित यशपाल ने गांव मुरथल में आठ एकड़ जमीन का फर्जी इंतकाल तैयार किया था। इसके बाद में इसे रिकॉर्ड से गायब कर दिया गया था। साल 2022 से मामले की जांच चल रही थी। बताया जा रहा है कि 12 अगस्त, 2022 को भूमि अधिग्रहण शाखा साेनीपत के तत्कालीन कानूनगो रणबीर सिंह ने जिला राजस्व अधिकारी को एक पत्र लिखा था।
जिसमें उन्होंने इंतकाल नंबर 15638 पर पटवारी, कानूनगो और तत्कालीन सर्कल राजस्व अधिकारी हितेंद्र कुमार पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद 12 अगस्त, 2022 को तत्कालीन पटवारी प्रमोद कुमार ने भी उस इंतकाल पर उसके फेक हस्ताक्षर करने की शिकायत तहसीलदार को दे रखी थी। इसके बाद तहसीलदार से उस इंतकाल पर रिपोर्ट मांगी।
तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में इंतकाल पर दी रिपोर्ट में कहा गया कि इस पर सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए DC ने ADC को जांच सौंपते हुए सदर कानूनगो देवेंद्र कुमार को सहायक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।
13 फरवरी, 2024 को एडीसी ने मौजूद कई पटवारियों और कई कानूनगो के बयान दर्ज किए। इनमें पटवारियों और काननूगो ने इंतकाल पर फर्जी हस्ताक्षर होने से अनभिज्ञता जताई थी। इसके बाद ADG ने कई संबंधित अधिकारियों औ इंतकाल में जिनके नाम जमीन थी। उन सबको जांच में शामिल किया। इस सब जांच के बाद सभी सबूत कानूनगो के खिलाफ पाए गए। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।