Haryana News: दिल्ली से करनाल का सफर होगा आसान, जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन 

 
haryana news

 Haryana News: हरियाणा वासियो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली- पानीपत नमो भारत ट्रेन (RRTS) पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। इस प्रोजेक्ट पर 21 हज़ार करोड़ रूपये खर्च होने की उम्मीद है।

 

जिला डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक
पानीपत जिला डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को इस मामले मे बैठक कार अधिकारीयों कोभूमि अधिग्रहण तथा प्रस्तावित स्टेशनों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए। 
उन्होंने बताया कि दिल्ली- पानीपत- करनाल नमो भारत कॉरिडोर के तहत पानीपत जिले में 4 स्टेशन प्रस्तावित है। इनमें समालखा स्टेशन, पानीपत ISBT सिवाह स्टेशन, पानीपत अंडरग्राउंड स्टेशन और सेक्टर- 18 (फ्यूचर) स्टेशन शामिल हैं।