Haryana News: दक्षिण हरियाणा का नया ट्रैफिक जंक्शन बनेगा झज्जर, रोजगार और सुगम यातायात को मिलेगा बढ़ावा

 
haryana news
 

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले के लिए यातायात और कनेक्टिविटी के के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ेगा। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा विधानसभा बजट सेशन के द्वारा दिए गए जवाब से यह चिह्नित हुआ कि पटौदी से होडल तक बनने वाले नए 4 लेन मार्ग से झज्जर जिला सीधे दक्षिण हरियाणा के महत्वपूर्ण केंद्रो से कनेक्ट होगा। 

दो चरणों का काम, क्षेत्र को दोहरा फायदा
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के अनुसार दो चरणों में होडल से पटौदी और फिर कुलाना को जोड़ने वाला यह मार्ग पूरा किया जाएगा। इन दोनों ही चरणों के निर्माण से कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

1. प्रथम चरण में नूंह के रास्ते आने वाला यह 71 km का हिस्सा बनेगा। इसमें 616.01 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों के लिए पलवल और नूंह की ओर जाना आसान हो जाएगा।

2. द्वितीय चरण  झज्जर के लिए सबसे महत्वपूर्ण खंड है। 71 से 96 km तक के इस हिस्से के लिए 476.07 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।

झज्जर को यातायातकी दृष्टि से होने वाले लाभ एक अतिरिक्त मार्ग से कुलाना अब सीधे पटौदी, बिलासपुर और होडल जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों से फोरलेन  से कनेक्ट हो जाएगा। वर्तमान में संकरी सड़कों की वजह से होने वाली देरी से छुटकारा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 4 लेन बनने से ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी।