Haryana News: घर की छत पर लगवाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार देगी तगड़ी Subsidy

 
Haryana news
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस स्कीम के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र और प्रदेस सरका की तरफ से सब्सिडी राशि का लाभ दिया जा रहा है। इस स्कीम का उद्देश्य हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली बिल कम करना है।

कितनी मिलती है सब्सिडी?
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि 2kw का सोलर सिस्टम रोजाना 8 से 10 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है। जिससे हर महीने लगभग 300 यूनिट मिलती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 1kw तक 30 हजार रुपये के लिए पर्य़ाप्त रहती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 1kw तक 30 हजार रुपए, 2 kw तक 60 हजार रुपए और 3 kw या उससे अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी राशि का लाभ देती है।

प्रदेश सरकार सालाना 3 लाख रुपये तक आमदनी वाले परिवारों को 2kw सोलर सिस्टम पर अतिरिक्त राज्य सब्सिडी का लाभ मिलेगा जो कुछ मामलों में 50 हजार रुपये तक हो सकती है। इससे कुल सब्सिडी 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।