Haryana News: हरियाणा में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ सड़क पर बैठे रहे 

 
Haryana News
 Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में इंस्पेक्टर सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से इंस्पेक्टर का काफी खून बह गया। 
घायल अवस्था में इंस्पेक्टर को हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह व अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे।
युवक अस्पताल लेकर पहुंचा
जानकारी के अनुसार , इंस्पेक्टर शमशेर सिंह अपनी कार में सवार होकर हिसार से फतेहाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वह धांगड़ गांव के पास खून से लथपथ हाईवे की दूसरी लेन की तरफ बैठे हुए मिले।
मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें सदभावना अस्पताल पहुँचाया। डायल-112 को भी फोन करके सूचना दी गई। 
सिरसा पुलिस लाइन में तैनात
बता दें कि इंस्पेक्टर शमशेर सिंह सिरसा पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह मूल रूप से टोहाना के धारसूल कलां गांव के निवासी हैं। शमशेर सिंह लंबे समय तक सिरसा में ट्रैफिक SHO भी रहे हैं। इस समय वह मिसिंग सेल के इंचार्ज के तौर पर कार्यरत हैं।