Haryana News: हरियाणा में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, जानकर उड़ जाएंगे होश
Mar 6, 2026, 07:00 IST
Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिया कि सबके होश उड़ गए। दुल्हन शादी के दो दिन बाद घर से सोना-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। रात को जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो वह घर से चुपचाप गहने लेकर निकल गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित युवक का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी शादी 1 माच 2026 को उत्तर प्रदेश के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी करवाने के लिए बिचौलिए ने भी डेढ़ लाख रुपये लिए थे। उनकी शादी मंदिर में ही हुई थी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
