Haryana News: हरियाणा में पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक को लेकर हुआ था विवाद

 
haryana news
 Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार रात एक एक सनसनीखेज वारदार से इलाके में दहशत फैल गई। बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय महिला संगीता देवी को उसके पति ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली खोल बरामद कर जांच शुरु कर दी है।

जांच के मुताबिक संगीता देवी पिछले काफी समय से अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग अपने 2 बच्चों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रह रही थी। पति के साथ उसका तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। जिसके चलते वह अलग रह रही थी।

पति परिवार के साथ पहुंचा

घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब संगीता देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। महिला के घर पर न मिलने पर वे लौटने लगे। इसी बीच गली में संगीता को आता देख उन्होंने उसे रोक लिया।

पति ने 3 राउंड गोली चलाई

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीता ने खुद को बचाने की कोशिश की तबी पति ने उस पर 3 राउंड फायर किए। 2 गोलियां लगने से वह गंभीर रुप से घायल होकर गली में गिर गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।