Haryana News: हरियाणा में कुल्हाड़ी मार पति ने की पत्नी कि हत्या, नशे का आदी है आरोपी
Mar 7, 2026, 17:55 IST
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव जांडली खुर्द में दी दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घरेलू कलह की वजह आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मोके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक , सुखविंद्र सिंह मजदूरी करता है। वह नशे का आदी है। आज दोपहर को उसका अपनी पत्नी सुदेश (35) के किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसपर गुस्साए सुखविंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे सुदेश की मौत हो गई।
दो बच्चों की मां थी सुदेश
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका सुदेश दो बच्चों कि माँ थी। इनमें बड़ी बेटी है जबकि छोटा बेटा है। नशे कि लत कि वजह से सुखविंद्र सिंह अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।
