Haryana News: हरियाणा में पति के थे अपनी चाची से अवैध संबंध, शादी के चार महीने बाद ही पत्नी की ऐसी हालत में मिली लाश

 
Newly married woman dies after four months in Haryana

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बुधवार को एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नवविवाहिता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद के अपनी चाची के साथ अवैध संबंध हैं। उनकी बेटी ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। वहीं इस घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताए जा रहे है। 

जानकारी के मुताबिक, नवविवाहिता की पहचान  पूजा (24) के रूप में की है। उसकी करीब 4 महीने पहले निंबरी गांव के मिंटू के साथ शादी हुई थी। वहीं पूजा का मायका शहर की खटीक बस्ती में है। खबरों की मानें, तो पूजा के भाई सुनील का कहना है कि शादी के बाद से ही मिंटू उसे काफी परेशान रखता था और उसने उसके साथ अकसर मारपीट करनी शुरू कर दी थी। सुनील का आरोप है कि पूजा के पति मिंटू के अपनी चाची के साथ अवैध संबंध हैं।

 

कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़े

पूजा के भाई सुनील ने आरोप लगाया कि  दोनों को उसकी बहन ने कई बाद आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। वह इस बारे में ससुराल के अन्य लोगों को बताती थी, तो वो लोग उसके पति को समझाने की बजाय उसके साथ ही मारपीट करते थे। हालांकि, इसके बाद भी पूजा दोनों के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। जिसके चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गए।