Haryana News: HPSC ने ड्रग कंट्रोलर का इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी, फटाफट करें चेक
Mar 10, 2026, 06:49 IST
Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ड्रग कंट्रोल अफसर भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इस इंटरव्यू शेड्यूल के मुताबिक 12 मार्च को सुबह और दोपहर के सत्र में अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
HPSC के द्वारा भर्ती प्रक्रिया साल 2015 में शुरु की थी। लेकिन कोर्ट केस की वजह से मामला पैंडिंग चल रहा था। अब केस का फैसला आने के बाद आयोग ने 50 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। कोर्ट में जाने वाले 5 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने आवेदन की मूल कॉपी साथ लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

