Haryana News: हरियाणा सरकार ने HCS अफसरों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी चल एवं अचल संपत्ती की वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न जमा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पत्र लिखकर अधिकारियों को निर्देश दिए वे 31 मार्च तक अपनी मौजूदा प्रोपर्टी का विवरण तैयार कर लें और इसे इंद्रा हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 30 अप्रैल तक भरे।
प्रॉपर्टी रिटर्न पोर्टल 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। 30 अप्रैल के बाद यह पोर्टल खुद बंद हो जाएगा। इसके बाद रिटर्न जमान नहीं कर सकेंगे। निर्देशों में स्पष्ट किया गया कि वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न में बीमा पॉलिसियों का विवरण शामिल नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए पहले ही छूट प्रदान की जा चुकी है।

