Haryana News: हरियाणवी सिंगर हर्ष बुबका गिरफ्तार, पुलिस ने मोहाली फ्लैट से पकड़ा

 
HARYANA NEWS
 

Haryana News: यमुनानगर पुलिस ने हरियाणवी सिंगर हर्ष बुबका को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उसके मोहाली स्थित फ्लैट में घुसकर हर्ष समेत 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। ​ASP अमरिंद्र सिंह के अनुसार 7 फरवरी को बदमाशों ने यमुनानगर के 1 हॉस्पिटल और सिटी मॉल में फायरिंग कि थी। सिंगर हर्ष ने बदमाशों का हथियार और पैसे मुहैया करवाए थे।

सिंगर हर्ष ने बदमाशों को पुलिस से बचाने के लिए कमरा भी दिलवाया। पुलिस कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों के विदेश में बैठे गैंगस्टरों से लिंक थे।
​उनके इशारे पर कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने इन्हें 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

सिंगर हर्ष की गिरफ्तारी कि वजह 
बता दें कि 7  फरवरी को देर रात रेलवे रोड स्थित एक निजी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल और सिटी मॉल के बाहर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार 3 हमलावरों ने अस्पताल के अंदर घुसकर करीब 13-14 राउंड गोलियां चलाई थीं। 

​ पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी ।  8 फरवरी को गांव सुडैल के नजदीक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से लगभग 25-30 राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में कुछ बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए थे।