Haryana News: हरियाणा बनेगा इंडस्ट्रियल हब, यहां 2,988 एकड़ में विकसित हो रहा IMC
Updated: Mar 31, 2026, 09:08 IST
Haryana News : हरियाणा के हिसार में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) से प्रदेश को देश का बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की तैयारी है। करीब 2,988 एकड़ में तैयार हो रही यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और 9 से जुड़ी है और प्रस्तावित एविएशन हब के पास स्थित है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और नेशनल प्लानिंग ग्रुप सहित जरूरी स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। पहले चरण के लिए पर्यावरण मंजूरी भी प्राप्त हो गई है।
IMC को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत विकसित किया जा रहा है जिससे हिसार राष्ट्रीय औद्योगिक नेटवर्क में मजबूत स्थान बना सकेगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परियोजना की समीक्षा करते हुए तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। योजना के अनुसार 61 फीसदी भूमि उद्योग और लॉजिस्टिक्स के लिए रखी गई है जबकि बाकी क्षेत्र हरित पट्टी और बुनियादी ढांचे के लिए होगा।
यहां एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, परिधान और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर विकसित किए जाएंगे। परियोजना में पानी के जलाशय, नहर नवीनीकरण और बिजली आपूर्ति जैसे कार्य तेजी से चल रहे हैं। एक हाई वोल्टेज लाइन हटाई जा चुकी है और अन्य काम भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
