Haryana News: हरियाणा को 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिलेगा, BPL परिवारों को प्राथमिकता

 
haryana news
Haryana News: देश में ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकारी ने राज्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अतिरिक्त केरोसिन तेल आवंटित किया है। इसके तहत हरियाणा को 8.76 लाख  मिला है। पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के मुताबिक वर्ष  2025-26 के दौरान आवश्यकता के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को PDS के तहत सुपरियर केरोसिन ऑयल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में पड़ोसी राज्य पंजाब को 11.76 लाख लीटर (1176 किलोलीटर) केरोसिन आवंटित किया गया है।

BPL कार्ड धारकों को मिलेगी प्राथमिकता

हरियाणा में केरोसिन वितरण में BPL कार्डधारक परिवारों  को प्राथमिकता दी जा सकती है। हरियाणा में करीब 1.59 लाख परिवार हैं। केरोसिन का वितरण उचित मूल्य की दुकानों या तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट के माध्यम से किया जा सकेगा। सरकार द्वारा वितरण की पात्रता तय की जाएगी।

सिर्फ खाना और रोशनी के लिए होगा यूज

केंद्र सरकार ने कहा कि केरोसिन का प्रयोग सिर्फ खाना बनाने और रोशनी के लिए ही किया जाएगा। राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका उपयोग पेट्रोल या डीजल में मिलावट व अन्य किसी गलत उद्देश्य के लिए न हो। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

निर्देशों के मुताबिक राज्यों को आवंटित केरोसिन की पूरी मात्रा 45 दिनों के भीतर उठानी होगी। निर्धारित समय में उठान न होने पर शेष मात्रा सुरक्षित नहीं रखी जाएगी। वर्तमान कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।