Haryana News: हरियाणा राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल सबसे अमीर, इतने करोड़ के हैं मालिक
Mar 8, 2026, 06:11 IST
Haryana News: हरियाणा में इन दिनों राज्य सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। इन सबके बीच 2 सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनावों में 3 उम्मीदवारों की संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल सबसे अमीर है। सतीश नांदल ने अपनी संपत्ति 73.74 करोड़ रुपए दर्शाई है।
लेकिन पूर्व लोकसभा सांसद भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने चुनाव में अपनी चल संपत्ति 78 लाख रुपये के आसपास दर्शाई है।
सतीश नांदल
कांग्रेस विधायकों के क्रॉस-वोटिंग पर भरोसा कर रहे 63 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार उम्मीदवार सतीश नांदल के पास 45.19 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है जिसमें एक रिवॉल्वर और 950 ग्राम सोना शामिल है। सतीश नांदल के पास आवासीय, व्यावसायिक और कृषि संपत्तियों सहित 28.54 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी कुल प्रॉपर्टी 73.74 करोड़ रुपए की है। ये संपत्तियां पंजाब, दिल्ली और रोहतक में स्थित हैं।
