Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब 5km दूर बसी ढाणियों में पहुंचेगी 24 घंटे बिजली

 
Haryana news
 Haryana News: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के में आमजनता के हितों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने सदन में गांव के बाहर या ढाणियों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से इन परिवारों को बिजली आपूर्ति करने में सहायता मिलेगी।


पंचायत मंत्री ने दी जानकारी
विकास एवं पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि विभाग की तरफ से डेरा-ढाणी के लिए एक नई पॉलिसी बनाई गई है। पहले जिस डेरा और ढाणी में 11 घर होते थे उन्हें 1 यूनिट माना जाता था। लेकिन अब जिस ढाणी में 11 सदस्य रह रहे हैं उसे 1 यूनिट मान रहे हैं।

गांव में लाल डोरे के 1km क्षेत्र में जितनी भी ढाणी है उन्हें 24 घंटे घरेलू बिजली की सुविधा मिलेगी। अब विधायकों की तरफ से इस दायरे को बढ़ाकर 5km करने की मांग की गई है। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए 5 किलोमीटर दायरा  कर दिया गया है। अब 5km के दायरे में जो भी डेरा व ढाणी पड़ती है, उन्हें 24 घंटे घरेलू बिजली आपूर्ति का लाभ दिया जाएगा। जिसके 11 सदस्य होंगे, सरकार की ओर से उसे 1 यूनिट में गिना जाएगा।