Haryana News: अपने विमान-हेलिकॉप्टरों का अपग्रेडेशन कराएगी हरियाणा सरकार, लेटेस्ट मैनुअल के लिए मांगे कंपनियों से टेंडर
सरकार ऐसी कंपनियों से संपर्क कर रही है जो भारत में एयर ऑपरेटरों को अपनी सेवाएं दे चुकी हों और जिनके पास DGCA और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से मैनुअल मंजूर करने का अनुभव हो।
सुरक्षा मानकों को और सख्त करना:
अजित पवार के निधन की जांच में खराब विजिबिलिटी और तकनीकी तालमेल की कमी जैसे संकेत मिले थे। इसे देखते हुए, प्रदेश सरकार अब अपने विमानों (VT-HRY, VT-HYR और VT-HCA) के लिए परफॉर्मेंस बेस्ड नेविगेशन जैसे आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगवाना चाहती है। इससे खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित रूप से उतर सकेंगे।
पुराने नियमों में बदलाव:
हरियाणा सरकार ने अब डीजीसीए और बीसीएएस के नए सुरक्षा मानकों के अनुसार अपने ऑपरेसन मैनुअल, फ्लाइट सेफ्टी मैनुअल और सिक्योरिटी मैनुअल को पूरी तरह अपडेट करने का फैसला लिया है।
विशेषज्ञों की निगरानी में रखरखाव:
सरकार ऐसी विशेषज्ञ एजेंसियों को नियुक्त करेगी जो न सिर्फ ये दस्तावेज तैयार करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि विमान का हर पुर्जा और सुरक्षा मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो। इसमें सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) को लागू करना भी शामिल है, जो संभावित खतरों को पहले ही पहचानने में मदद करता है।
