Haryana News: हरियाणा सरकार जींद फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को देगी 5-5 लाख, CM सैनी ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने जींद जिले के सफीदों में स्थित रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में हुई हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत और करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए।
सीएम सैनी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
सीएम सैनी ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को घायलों को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने संबंधित अस्पतालों के समुचित इलाज के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम ने जिला प्रशासन को घटना की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। ताकि हादसों की वजहों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
