Haryana News: हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर दिया महिलाओं को बड़ा तोहफा, बसों में फ्री में कर सकेंगी सफर, जानें सही टाइमिंग

 
Women will be able to travel for free in buses on Rakshabandhan in Haryana
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है। महिलाएं रक्षाबंधन पर फ्री में रोड़वेज बसों में यात्रा कर सकेंगी। इसकी जानकारी हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने दी है। 

अनिल विज ने बताया पिछले सालों  की तरह  इस साल भी रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी है।  

विज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ और  दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया है। ताकि, महिलाएं/बहनें और बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।


उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।