Haryana News: हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब लोगों को सस्ती दरों पर मिलेगी बिजली

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के मुताबिक 31 मार्च तक लगभग दो लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य लोगों को आसान तरीके से सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है। 

तीन श्रेणियों में विभाजित
सीएम सैनी ने इस स्कीम को प्रदेश में लागू करने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तहत इस स्कीम को 3 श्रेणियों में बांटा गया है। 

पहली और दूसरी श्रेणी में शामिल उपभोक्ताओं को ब्याज मुफ्त वित्तीय सहायता के रुप में 19 हजार रुपये प्रति किलोवाट की राशि मिलेगी। इसमें लगभग 98 हजार रुपये 5 kw की RTS क्षमता के लिए दी जाएगी। इस सहायता राशि को विद्युत बिलों के जरिए 24 मासिक या 12 दो मासिक किस्तों में बिना किसी ब्याज के लिया जाएगा।

अगर किसी परिवार का सालाना इनकम 1 लाख 80 हजार रुपये है बिजली खर्चा 2400 यूनिट से कम है तो उन्हें 2 किलोवाट तक की RTS क्षमता स्थापित करने के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
 
जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से 3 लाख के बीच है तो उन्हें 2 kw तक सहायता राशि मिलेगी। उन्हें RTS स्थापित करने के लिए 10 हजार रुपए प्रति किलोवाट सहायता राशि दी जाएगी।