Haryana News: हरियाणा सरकार ने बढ़ाई इस सरकारी योजना की समय सीमा, 32 लाख परिवारों को होगा फायदा
Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार ने चिराग योजना की सीमा को बढ़ाकर अब 8 लाख रुपये कर दिया है। सरकार के इस फैसले से लगभग 32 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर और प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर को इसके लिए एक लेटर जारी कर दिया है।
स्कीम में पहले 1 साल में 1 लाख 80 हजार रुपये इनकम वाले परिवार आते थे। इसमें हरियाणा सरकार ने सेकेंड क्लास से लेकर 12वीं तक के छात्रों की फीस का भुगतान करती है। जिसमें फीस के रुपये सीधे स्कूलों को दिए जाते हैं।
इसमें शामिल होने के लिए छात्रों के साथ अभिभावक भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर स्कूल में तय सीट से ज्यादा रजिस्ट्रेशन रहे तो लकी ड्रा के माध्यम से एडमिशन दिया जाएगा। वहीं स्कूलों को 15 अप्रैल तक सारी प्रोसेस पूरी करनी होगी।
जानें क्या है चिराग योजना
हरियाणा में गरीब बच्चों को चिराग योजना के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिया जाता है। इस योजना से पहले ये एडमिशन नियम-134A के तहत होते थे। सरकार ने नियम-134A खत्म कर चिराग योजना की शुरुआत की है।
इस स्कीम में सरकार दूसरी कक्षा से लेकर 5वीं तक के हर स्टूडेंट को 700 रुपए, कक्षा छठी से 8वीं तक 900 रुपए और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के हर स्टूडेंट को 1100 रुपए हर महीने फीस के रूप में प्राइवेट स्कूलों को देती है।
10 मार्च तक देनी होगी सीटों की डिटेल
सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से इस स्कीम में शामिल बच्चों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। इसके बाद स्कूलों को 1 से 15 अप्रैल के बीच एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
